Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»PATNA: कोर्ट के फैसले पर मैं कभी नहीं बोलता : नितीश कुमार
    देश

    PATNA: कोर्ट के फैसले पर मैं कभी नहीं बोलता : नितीश कुमार

    adminBy adminMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक की जयंती पर किया नमन
    पटना। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सम्राट अशोक की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर हम कभी नहीं बोलते हैं। जब किसी पर मुकदमा भी होता है तो हम कमेंट नहीं करते हैं।

    सीएम ने कहा कि हमारे ऊपर भी लोग कमेंट करते हैं तो भी हम कुछ नहीं बोलते हैं। कोर्ट के फैसले पर ऊपर के भी कोर्ट में जाने का अधिकार है। हम पिछले 17 वर्षों से यहां सरकार में हैं, कोई भी जांच चलता है तो उसमें हम हस्तक्षेप नहीं करते हैं लेकिन इन सब चीजों पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है। विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता मेरी इच्छा है। इसका हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ आएं और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ें। इस सिलसिले में हम दिल्ली जाकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। कई क्षेत्रीय पार्टियां भी एकजुट होना चाहती हैं। सभी लोगों की सहमति की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    केंद्र सरकार से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की केंद्र सरकार की हम तारीफ करते हैं और वे हैं कि सिर्फ अपने काम की तारीफ करते हैं। अटल जी के कार्यों की हम काफी तारीफ करते हैं। उन्होंने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। हिंदू मुस्लिम सबके वे पक्ष में रहते हैं। ये लोग क्या कर रहे है अब ये लोग जानें। कोई काम नहीं कर रहे हैं सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं।

    बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर हम कोई ध्यान नहीं देते हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पिता बनने पर बधाई देने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता बनने के बाद तुरंत हमने उनको बधाई दिया ।

    बिहार में भाजपा छोटे दलों को अपने साथ लाने में लगी है, इससे संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को हमने राज्यसभा भेजा था। इस बार फिर आए तो बोले की साथ रहेंगे लेकिन फिर कहीं चले गए। उनकी मर्जी। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पहले राजद में थे। इसके बाद जदयू में थे और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो गए हैं। उन लोगों के बारे में जाकर लोगों से पूछिए। बिहार में विकास काम आगे भी होता रहेगा आप लोग निश्चित रहें, आगे जनता मालिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउज्जैनः माता महामाया-महालया को मदिरा का भोग लगाकर शुरू हुई नगर पूजा
    Next Article RANCHI: वकील के घर में चोरी और आगजनी
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version