Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इमरान खान ने कहा, नवाज के इशारे पर हो रही गिरफ्तारी की कोशिश
    Breaking News

    इमरान खान ने कहा, नवाज के इशारे पर हो रही गिरफ्तारी की कोशिश

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘लंदन प्लान’ की संज्ञा दी है। उल्लेखनीय है कि कोर्ट इमरान खान के खिलाफ गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। पुलिस कल से उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश लगी है।

    इमरान खान ने एक वीडियो जारी कर मामले में बड़े षडयंत्र का आरोप लगाया है। इमरान ने कहा कि वे 18 तारीख को स्वयं अदालत में पेश होने जा रहे हैं, इसके बावजूद जबरन गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के कोर्ट परिसर में कई बार हमले हो चुके हैं, जिसमें कई न्यायाधीश तक शहीद हुए हैं।

    इमरान ने कहा कि उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में वचन दिया है कि मैं 18 तारीख को न्यायालय में उपस्थित रहूंगा। लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। इसे ‘लंदन प्लान’ का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि लंदन में बैठकर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सारी योजना बना रहे हैं। इमरान के मुताबिक नवाज शरीफ को आश्वासन दिया गया है कि उन (इमरान) पर और उनकी पार्टी पर हमला किया जाए और उन्हें जेल में डाल दिया जाए। इसी योजना पर अमल के लिए गिरफ्तारी की कोशिशें हो रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान में भ्रष्टाचार मामलों का सामना कर रहे हैं। जब उनकी गिरफ्तारी नजदीक थी तो वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लंदन चले गए थे। तब से वहीं हैं। इमरान खान का आरोप है कि शहबाज सरकार लंदन से यानी नवाज शरीफ के इशारे पर ही चलती है। जब तक लंदन से ऑर्डर नहीं आता तब तक कुछ कार्रवाई नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन का दावा खारिज: संसद में प्रस्ताव पेश कर अमेरिका ने माना अरुणाचल को भारत का अभिन्न हिस्सा
    Next Article ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    azad sipahi

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version