Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल नजर आया, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी तेजी बनी रही। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक 2.14 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 336.26 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की उछाल के साथ 32,155.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद पहली बार मजबूती दर्ज करके बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 64.80 अंक की छलांग लगाकर 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,920.56 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के अपने कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 239.31 अंक यानी 2.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,428.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पिछले कारोबारी सत्र में बैंकिंग सेक्टर समेत वॉल स्ट्रीट के हर सेक्टर में तेजी का रुख बना रहा। माना जा रहा है कि महंगाई दर के आंकड़ों में आई कमी की वजह से वॉल स्ट्रीट में उत्साह का माहौल बना है। कल आए महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के महीने में अमेरिका में महंगाई दर घटकर 6 प्रतिशत हो गई है, जबकि इसके पहले जनवरी में महंगाई दर 6.4 प्रतिशत और दिसंबर में 6.5 प्रतिशत थी। फरवरी में महंगाई दर सितंबर 2021 के बाद पहली बार सबसे निचले स्तर पर पहुंची है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र में तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 88.48 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,637.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स 130.07 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,141.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स ने 273.36 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की छलांग लगाकर 15,232.83 अंक के स्तर पर अपने पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

    अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में बने उत्साह के माहौल का असर आज एशियाई बाजारों के कारोबार पर भी साफ साफ नजर आ रहा है। एसजीएक्स निफ्टी 98 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,209.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,260.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 1.11 प्रतिशत उछलकर 3,164.64 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि हैंग सेंग इंडेक्स 223.18 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,471.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 1.46 प्रतिशत उछलकर 2,383.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 108.80 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,469.22 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,557.07 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,656.34 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,267.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइमरान खान ने कहा, नवाज के इशारे पर हो रही गिरफ्तारी की कोशिश
    Next Article राजस्थान में विलायती बबूल की समस्या से मिलेगी निजातः कटारिया
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version