Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ISIS ने किया था काबुल में आत्मघाती हमला, मरने वालों की संख्या हुई छह
    Breaking News

    ISIS ने किया था काबुल में आत्मघाती हमला, मरने वालों की संख्या हुई छह

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को विदेश मंत्रालय के पास आईएसआईएस ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। इस तेज धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ कर छह हो गयी है।

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास सोमवार दोपहर बाद अचानक तेज धमाका हुआ था। जिस जगह धमाका हुआ, उसके पास ही काबुल का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। धमाके के कारण तेज आग लग गयी और लपटों के साथ धुआं भी देखा गया। आग की लपटें दूर तक दिख रही थीं और आसमान में धुएं के बादल छा गए। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद व्यापारिक केंद्र व विदेश मंत्रालय के आसपास भगदड़-सी मच गयी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए जूझती रहीं।

    सोमवार को धमाके में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। अब यह संख्या बढ़ कर छह हो गयी है। आठ लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा था कि विदेश मंत्रालय के पास व्यापारिक केंद्र के बाहर खड़ी एक कार में धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो व फोटोग्राफ्स में एक कार से लपटें उठती दिख रही थीं।

    अब तक की जांच में पता चला है कि खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा कर धमाके को अंजाम दिया था। फिलहाल जांच एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं। जिस इलाके में यह विस्फोट हुआ है, वहां कई सरकारी इमारतें और दूतावास हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशो में हुआ माधुरी का अपमान, फैन ने नेटफ्लिक्स को भेजा लीगल नोटिस
    Next Article पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप नहीं करेगा हाई कोर्ट, शुभेंदु की याचिका खारिज
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version