Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएसएसएफ विश्व कपः भारत को मिला एक और कांस्य
    Breaking News

    आईएसएसएफ विश्व कपः भारत को मिला एक और कांस्य

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 24, 2023Updated:March 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अंक तालिका में चीन 8 पदक के साथ शीर्ष पर

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सीलेंस में चल रही 8वीं आईएसएसएफ विश्व कप शूटिंग चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत ने एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज रूद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में 262.2 अंक अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। रूद्रांक्ष का इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा पदक है। उन्होंने गुरुवार को भी मिक्स्ड इवेंट में अपने साथी नर्मदा राजू के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। भारत के ही हृदय हजारिका 208.7 अंकों के साथ छठवें स्थान पर रहे।

    तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अंक तालिका पर नजर डालें तो आठ पदकों से साथ चीन शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है।

    आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शुक्रवार को हुई 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चीन के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए पुनः स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। ची के शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और डू लिंशु ने रजत पदक जीता। चीन ने प्रतियोगिता में अब तक 5 स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर भारत, तीसरे पर अजरबैजान, चौथे पर जर्मनी, पाँचवें पर हंगरी, छठवें पर अमेरिका और सातवें स्थान पर कजाकिस्तान है।

    वहीं, शुक्रवार को महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। चीन की हुआंग यूटिंग ने 265.7 अंक के साथ स्वर्ण और यूएसए की मैरी टकर ने 261.2 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को पिछड़ों का अपमान करने की सजा मिली : सुशील मोदी
    Next Article इंग्लैंड के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर बने हैरी केन, वेन रूनी को छोड़ा पीछे
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version