रांची। राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बजट झूठ का पुलिंदा है। बजट में बुनियादी सवालों को दरकिनार किया गया। आम लोगों, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।
ऐसा प्रतीत हो रहा कि सरकार बजट के नाम पर बस खानापूर्ति कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य बस समय काटना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कोई फोकस नहीं।
आंकड़ों को सजाकर सरकार भारी-भरकम बजट तो बना रही है, लेकिन समय पर पैसे कैसे खर्च हों, समेकित विकास की रुपरेखा कैसे तय हो, खनन संपदा की लूट कैसे रुके, राजकोषीय घाटा कैसे सुदृढ़ हो, इसे सुनिश्चित करने में सरकार लगातार नाकाम साबित होती रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल तो किया लेकिन इसमें नागपुरी, कुडमाली, पंचपरगनिया, खोरठा भाषाओं को शामिल नहीं किया। यह दुःखद है, चिंतनीय है।