Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायु सेना के लिए खरीदे जाएंगे मीडियम राडार ‘अरुधरा’ और वार्निंग रिसीवर्स
    Breaking News

    वायु सेना के लिए खरीदे जाएंगे मीडियम राडार ‘अरुधरा’ और वार्निंग रिसीवर्स

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रक्षा मंत्रालय ने बीईएल के साथ 3,700 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए
    – राडार चेतावनी रिसीवर से लड़ाकू सुखोई-30 की इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमता बढ़ेगी

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मध्यम शक्ति राडार ‘अरुधरा’ और राडार वार्निंग रिसीवर्स खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए गुरुवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 3,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत के दो अलग-अलग अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दोनों राडार वायु सेना की निगरानी, पहचान और ट्रैकिंग क्षमता को बढ़ाएंगे।

    रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ दो अलग-अलग अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का पहला अनुबंध भारतीय वायु सेना के लिए मध्यम शक्ति राडार (एमपीआर) ‘अरुधरा’ की आपूर्ति से संबंधित है। दूसरा अनुबंध लगभग 950 करोड़ रुपये का है, जो 129 डीआर-118 राडार वार्निंग रिसीवर्स (आरडब्ल्यूआर) से संबंधित है। दोनों परियोजनाएं ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन विकसित और निर्मित श्रेणी के अंतर्गत हैं। यह दोनों राडार रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए देश की यात्रा को साकार करने में मदद करेंगे।

    मध्यम शक्ति रडार अरुधरा
    इस राडार को स्वदेशी रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन और विकसित किया है और इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) करेगा। इसका सफल परीक्षण भारतीय वायुसेना पहले ही कर चुकी है। यह एक 4डी मल्टी-फंक्शन फेज्ड ऐरे राडार है, जिसमें हवाई लक्ष्यों की निगरानी, पता लगाने और ट्रैकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग लगाया गया है। इस प्रणाली के जरिये मित्र या शत्रु लक्ष्य की पहचान पूछताछ के आधार पर होगी। यह परियोजना औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में विनिर्माण क्षमता के विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।

    राडार वार्निंग रिसीवर्स
    डीआर-118 राडार चेतावनी रिसीवर वायु सेना के लड़ाकू विमानों सुखोई-30 एमकेआई के इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमताओं को बढ़ाएगा। अधिकांश राडार चेतावनी रिसीवर सब-असेंबली और पुर्जे स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त किए जाएंगे। यह परियोजना एमएसएमई सहित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और संबद्ध उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी और प्रोत्साहित करेगी। डीआर-118 राडार चेतावनी रिसीवर स्वदेशी ईडब्ल्यू क्षमताओं को विकसित करने और देश को रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। इस परियोजना से साढ़े तीन साल की अवधि में लगभग दो लाख मानव-दिन के बराबर रोजगार पैदा होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20 संधारणीय वित्त कार्य समूह की दूसरी बैठक उदयपुर में संपन्न
    Next Article राहुल गांधी ने होटल मालिक से कहा- मेरे साथ फोटो खिंचवाने से होगा तुम्हारा नुकसान
    azad sipahi

      Related Posts

      बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मौत

      July 8, 2026

      पूर्व विधायक दीप यादव पर ईडी का शिकंजा, झांसी-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      July 8, 2026

      नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब हो सकेगा दवाइयों का आयात,केंद्र ने जारी की अधिसूचना

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा
      • मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
      • श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं
      • रिम्स अतिक्रमण मामले में निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत
      • रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version