Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका व दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास का जवाब, उत्तर कोरिया ने दागीं चार मिसाइल
    Breaking News

    अमेरिका व दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास का जवाब, उत्तर कोरिया ने दागीं चार मिसाइल

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंग्यांग। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास का उत्तर कोरिया लगातार विरोध कर रहा है। अभ्यास शुरू होते ही उत्तर कोरिया ने जवाबी कार्रवाई की और चार मिसाइलें दाग दी हैं। इनमें पनडुब्बी से दो क्रूज मिसाइल और दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है।

    अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 13 मार्च से संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है। 23 मार्च तक होने वाले सैन्य अभ्यास को रोकने के लिए उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ से भी गुहार की है। उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री किम सोन ग्योंग ने बयान जारी कर कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास और सहयोगियों की बयानबाजी ने उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव को “बेहद खतरनाक स्तर” पर धकेल दिया है। इसलिए इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

    इस बीच उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण भी तेज कर दिये हैं। सैन्य अभ्यास शुरू होते ही लगातार चार मिसाइल दाग कर उत्तर कोरिया ने जवाबी कार्रवाई की है। दक्षिण कोरिया ने इन परीक्षणों को उकसावे वाला करार दिया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर जांगयोन से प्रक्षेपित की गई मिसाइलों ने देश के पूर्वी तट के पास समुद्र में गिरने से पहले उत्तर कोरिया से ऊंची उड़ान भरी थी। मिसाइलों ने लगभग 620 किलोमीटर की दूरी तय की। रिपोर्ट की गई उड़ान दूरी से पता चलता है कि मिसाइल परीक्षण दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने को लेकर किये गए हैं। उन्होंने इन परीक्षणों को एक गंभीर उकसावे वाला बताया और कहा कि यह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिरता को कमजोर करता है।

    इस बीच अमेरिकी सेना की ओर से यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा कि मंगलवार के परीक्षण से उसके सहयोगियों को तत्काल खतरा नहीं है। लेकिन उत्तर कोरिया के हालिया परीक्षण उसके गैरकानूनी हथियार कार्यक्रमों के अस्थिर करने वाले प्रभाव को उजागर करते हैं।

    साथ ही यह भी कहा गया कि दक्षिण कोरिया और जापान के लिए अमेरिकी सुरक्षा जारी रहेगी। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि अधिकारी अभी भी उत्तर कोरियाई प्रक्षेपणों का विवरण एकत्र कर रहे हैं और जापानी जल में नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीकृष्ण और कंस के प्राचीन हाथी टीला पर मुस्लिमों का कब्जा, हटवाने को लेकर हिन्दू महासभा ने सौंपा
    Next Article म्यांमार में सेना का बौद्ध मठ पर हमला, तीस लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version