Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बेंगलुरु के दावणगेरे में पीएम ने किया रोड शो, उमड़े लोग
    देश

    बेंगलुरु के दावणगेरे में पीएम ने किया रोड शो, उमड़े लोग

    adminBy adminMarch 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कांग्रेस कर्नाटक को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है: मोदी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के दावणगेरे में शनिवार को रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विजय संकल्प रैली हो रही है। उसी समय हमारे कर्नाटक के कलबुर्गी में, जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है, आज वहां मेयर, उप-मेयर का चुनाव था और वहां भाजपा के मेयर, उप-मेयर जीत गये। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। यह नतीजा साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्णय कर्नाटक ने कर लिया है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है। पीएम मोदी ने विजय संकल्प यात्रा महासंगम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन वे नहीं जानते कि कर्नाटक के लोगों का एक सपना है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।
    पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे। कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है।
    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चिकबल्लापुर में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गयी है। उन्होंने कहा कि भारत ने खुद को विकसित बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश सबकी भागीदारी से बढ़ रहा है। इस वर्ष चुनावी राज्य कर्नाटक में यह प्रधानमंत्री का सातवां दौरा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू
    Next Article कोल्हान में 4000 करोड़ निवेश करेगी टाटा कंपनी
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version