Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकारी बंगला खाली करेंगे राहुल गांधी, लोकसभा सचिव को लिखा पत्र
    Breaking News

    सरकारी बंगला खाली करेंगे राहुल गांधी, लोकसभा सचिव को लिखा पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा सदस्यता गंवाने के बाद राहुल गांधी अब अपना सरकारी आवास भी खाली करने जा रहे हैं। इस संबंध में राहुल गांधी ने मंगलवार को एक पत्र लिखकर लोकसभा सचिव डॉ. मोहित रंजन को अवगत करा दिया है।

    असल में लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए सोमवार को नोटिस दिया था। इसी नोटिस का जवाब देते हुए राहुल ने आज कहा कि वह 12, तुगलक लेन के सरकारी बंगले को बिना किसी पूर्वाग्रह के आदेश का पालन करते हुए खाली कर देंगे।

    राहुल ने लोकसभा सचिव मोहित रंजन को लिखे पत्र में कहा कि 12 तुगलक लेन स्थित उनके घर के आवंटन को रद्द किए जाने के संबंध में आपके पत्र के लिए धन्यवाद। राहुल ने कहा कि वह चार बार से लोकसभा सांसद रहे और 12, तुगलक लेन में रहे। यहां से उनकी बहुत सारी सुंदर यादें जुड़ी हैं। लेकिन वह नियम का पालन करते हुए इस बंगले को खाली कर देंगे।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा आवास समिति ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। बंगला खाली करने के लिए राहुल को एक माह का समय दिया गया है। राहुल गांधी को 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद 12, तुगलक लेन स्थित बंगला आवंटित किया गया था। तब से वह इसी आवास में रह रहे हैं।

    लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. मोहित राजन ने सोमवार को राहुल गांधी को आवास खाली करने के संबंध में नोटिस भेजा गया था। इसमें लोकसभा सचिवालय की ओर जारी अधिसूचना संख्या 21/4(3)/2023/टीओ(बी) का हवाला देते हुए कहा गया है कि 23 मार्च 2023 से 17वीं लोकसभा की सदस्यता से आपकी अयोग्यता/समाप्ति के परिणामस्वरूप, मुझे यह निर्देश हुआ है कि आपको बंगला संख्या 12, तुगलक लेन अधिकतम एक महीने यानी 22.04.2023 तक की अवधि के लिए बनाए रखने की अनुमति है। नोटिस में कहा गया है कि आवास का आवंटन 23 अप्रैल 2023 से रद्द माना जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के एक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। संसद सदस्य न होने के कारण अब राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला भी खाली करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरियाः बंदूक की 653 गोलियां ढूंढने को हेसन शहर में लगा लॉकडाउन, दो लाख लोग घरों में कैद
    Next Article रक्षा क्षमताएं बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों के साथ काम करना जारी रखेगा भारत : राजनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version