Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा में सरयू राय ने आम्रपाली खदान से ओवरलोडिंग और कोयला चोरी का मामला उठाया
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा में सरयू राय ने आम्रपाली खदान से ओवरलोडिंग और कोयला चोरी का मामला उठाया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आम्रपाली खदान से ओवरलोडिंग के माध्यम से कोयला चोरी का मामला उठाया।

    उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर, 2021 को खान निदेशक के आदेश से आम्रपाली खदान से शिवपुरी रेल साइडिंग तक कोयला परिवहन में अनियमितता की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच में कहा था कि सात दिनों के भीतर इस पर रोक लग जायेगी, लेकिन साल भर बाद भी ओवरलोडिंग व कोयले की चोरी जारी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच विधानसभा की कमेटी से कराने की मांग की।

    जवाब में परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि ओवरलोडिंग और कोयले की चोरी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन और खान विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहा है। मंत्री के जवाब पर विधायक पूरक प्रश्न पूछते कि इससे पहले ही स्पीकर ने इस प्रश्न को अगले दिन के लिए पुट कर दिया।

    सरकार के जवाब से हुए नाराज, बोले-हम ऐसे मंत्री नहीं थे : लोबिन हेंब्रम
    प्रश्नकाल के दौरान झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने सवाल किया कि राज्य में पेशा कानून कब लागू होगा। इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 15 विभागों से इस विषय में रिपोर्ट मांगी गयी है। 12 विभागों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। तीन अन्य विभागों के रिपोर्ट आने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए लोबिन हेंब्रम ने पेशा कानून के लागू होने का समय पूछा। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि यह कानून से संबंधित मसला है, समय देना उचित नहीं होगा। स्पीकर ने लोबिन से कहा कि आप भी मंत्री रहे हैं, इसलिए सरकारी प्रक्रिया को समझ सकते हैं, तब लोबिन ने कहा कि हम ऐसे मंत्री नहीं थे।

    विपक्ष के सवालों का सरकार जवाब दे : सुदेश महतो
    सुदेश महतो ने कहा कि विपक्ष चार दिनों से नियोजन नीति के बारे में जानना चाह रहा है। यह तो आपका भी फर्ज बनता है कि आप सरकार से जवाब दिला दे। मुझे तो लगता है कि आपकी चेयर दाहिनी ओर थोड़ा झुकी हुई है क्या। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर आप इसी भावना से ग्रसित हैं, तो इसका इलाज मेरे पास नहीं है।

    रोज-रोज टी-शर्ट पहनकर आना ठीक नहीं: स्पीकर
    प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के बढ़ते विरोध को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि भाजपा विधायक रोज-रोज टीशर्ट पहनकर सदन में आ रहे हैं, यह ठीक नहीं है। सदन को सदन की मर्यादा में रहने दें। सदन की मर्यादा भंग करना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि सदन संचालन में जितनी भूमिका पक्ष की होती है, उतनी ही भूमिका विपक्ष की होती है। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि हम देश के दूसरे विधानसभा की तरह कदम उठाएं। जबकि हम ऐसा नहीं चाहते हैं।

    इस पर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि चार दिन से नियोजन नीति पर भाजपा विधायक मुख्यमंत्री का जवाब मांग रहे हैं। राज्य में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, सदन चलने के दौरान कैबिनेट से नियोजन नीति लाई गई है। पहले तो यह लाना नहीं चाहिए था और अगर लाए हैं, तो उस पर सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में झारखंड जगुआर के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    Next Article अडानी समूह पर लगे कथित आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस सहित 16 दलों ने ईडी को लिखा पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

      June 26, 2026

      दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट

      June 26, 2026

      तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

      June 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version