रांची। राज्य सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को लेकर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी सवालों को दरकिनार किया गया। आम लोगों, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि सरकार बजट के नाम पर बस खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बस समय काटना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कोई फोकस नहीं। आंकड़ों को सजाकर सरकार भारी-भरकम बजट तो बना रही है, लेकिन समय पर पैसे कैसे खर्च हों, समेकित विकास की रूपरेखा कैसे तय हो, खनन संपदा की लूट कैसे रुके, राजकोषीय घाटा कैसे सुदृढ़ हो, इसे सुनिश्चित करने में सरकार लगातार नाकाम साबित होती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल तो की लेकिन इसमें नागपुरी, कुडमाली, पंचपरगनिया, खोरठा भाषाओं को शामिल नहीं किया है। यह दुखद है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



