Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»NAVRATRI : व्रत के दौरान भी शरीर को ऊर्जावान रखेंगी ये चीजें
    Breaking News

    NAVRATRI : व्रत के दौरान भी शरीर को ऊर्जावान रखेंगी ये चीजें

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2023Updated:March 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवरात्रि का पर्व चल रहा है। नवरात्रि के नौ दिन लोग उपवास रखते हैं। उपवास में कई सारी चीजों का सेवन वर्जित है। लोग उपवास के दौरान फलाहार करते हैं। नमक, दाल, चावल समेत रोजाना खाने जाने वाली चीजों का सेवन नवरात्रि के उपवास में नहीं किया जाता है। इस कारण कई बार उपवास के दौर लोग कमजोर और सुस्त होने लगते हैं। वैसे तो हिंदू धर्म में व्रत रखने को लाभदायक बताया गया है और मेडिकल साइंस में भी व्रत से शरीर को होने वाले तमाम फायदों को प्रमाणित किया गया है लेकिन उपवास के दौरान थोड़ी सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उपवास में शरीर स्वस्थ रखने, हाइड्रेटेड रखने और ऊर्जावान रखने के लिए फलाहार करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान दें। उपवास में ऊर्जावान रहने के लिए फलाहारी खाने में जिन चीजों को शामिल करना चाहिए, उसके बारे में जान लीजिए।

    दूध
    नवरात्रि के उपवास में स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए जरूरी है कि आप लिक्विड का सेवन करें। नवरात्रि के व्रत में दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। ऐसे में रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीएं। चाहें तो दूध से बनी रबड़ी, दूध मखाना की खीर आदि का भी सेवन कर सकते हैं। दूध शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देता है, जो आपको नवरात्रि के नौ दिन बिना भोजन के भी कमजोरी नहीं होने देता।

    फल
    फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आप केला, सेब, अमरूद, खीरा, संतरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह या शाम को फल खाएं। चाहे तो ताजे फलो का जूस बनाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं। शेक भी अपनी नवरात्रि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भरा भरा लगता है और पूरा दिन ऊर्जावान रह सकते हैं।

    सूखा मावा
    मावा सेहत के लिए फायदेमंद है। आप मावा का हलवा या खीर बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। मखाना, काजू, बादाम या अखरोट आदि का सेवन शरीर को भरपूर पोषण देता है। व्रत में मूंगफली भी खाई जा सकती है। घी में तले मूंगफली और मखाना को आप नाश्ते में खा सकते हैं। चाहें तो उसमें सेंधा नमक मिला लें। हालांकि अगर आप किसी भी तरह का नमक नहीं खाते तो भी मावा का सेवन बिना नमक के कर सकते हैं।

    कूट्टू के आटे से बना व्यंजन
    व्रत में कुछ सब्जियां खाई जाती हैं। जैसे आलू का सेवन कर सकते हैं। कुट्टू या सिंघाड़े के आटे और आलू के मिश्रण की कचौड़ी, पकौड़ी आदि घी में बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। उबले आलू को फ्राई करके या आलू का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

    उपवास में हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी पीएं
    गर्मी का मौसम है और उपवास में खाली पेट रहने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए शरीर को पर्याप्त पानी की मात्रा दिया जाना जरूरी होता है। उपवास के समय शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर, अडाणी 23वें स्थान पर
    Next Article लॉन्च हुई ह्यूंदै की नई वर्ना 2023, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version