Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका: चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, नौ लापता
    Breaking News

    अमेरिका: चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, नौ लापता

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया प्रांत की एक चॉकलेट फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। पुलिस लापता लोगों को तलाशने के साथ मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक पेनसिल्वेनिया के वेस्ट रीडिंग क्षेत्र में आरएम पाल्मर कंपनी का चॉकलेट उत्पादन संयंत्र लगा है। पेनसिल्वेनिया पुलिस के वेस्ट रीडिंग क्षेत्र के प्रमुख ने बताया कि शाम 4.57 बजे अचानक तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट में चॉकलेट फैक्ट्री के भवन का एक हिस्सा गिर गया और बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा।

    पुलिस के मुताबिक विस्फोट में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और नौ लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। विस्फोट के कारण लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को लगाया गया। आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार दिख रहे थे।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच के साथ लापता लोगों की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि अब कोई खतरा नहीं है लेकिन पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री की तरफ जाने से एहतियातन मना किया है।

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोखरण रेंज अभ्यास के दौरान 3 मिसाइलों में विस्फोट, जांच के आदेश
    Next Article JHARKHAND : केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 27 मार्च से होंगे शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version