Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»आयुर्वेद महाकुंभ में आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी
    उत्तर प्रदेश

    आयुर्वेद महाकुंभ में आएंगे उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। मेरठ में 11 से 13 मार्च तक आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित महाकुंभ में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। इस महाकुंभ में तीन दिन तक लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस प्रेक्षागृह में तीन दिन होने वाले आयुर्वेद महाकुंभ में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस महाकुंभ में प्रसिद्ध कंपनियों के अलावा प्रदेश भर से औषधि निर्माताभाग लेंगे। विभिन्न स्टाल लगाने के साथ ही ज्ञानवर्धक गोष्ठियों का आयोजन होगा। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और डॉ. ब्रजभूषण शर्मा इस महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं।

    11 मार्च को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल शास्त्रीनगर में भी आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इस महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाकुंभ में रोगियों का निःशुल्क परीक्षण और दवाई वितरण भी होगा। 12 मार्च को प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भाग लेंगे तो 13 मार्च को समापन समारोह में केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल पहुंचेंगे। महासम्मेलन के दौरान तीन दिन ओपीडी चलेंगी। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक वैद्य निशुल्क परामर्श और दवाइयां देंगे। इस दौरान आयुष मंत्रालय की तरफ से औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली है। दूसरे जिलों से भी पुलिस कर्मियों को मेरठ ड्यूटी पर बुलाया गया है। नोडल अधिकारी एसपी यातायात जेके श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों अतिथियों की सुरक्षा में चार आईपीएस अधिकारी, आठ एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 55 इंस्पेक्टर, 1508 दरोगा/एचसीपी, 200 यातायातकर्मी, एक हजार सिपाही, आठ कंपनी पीएसी/आरएएफ के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी, डॉक्ट स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता तैनात रहेगा। तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक यातायात बंद रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग़दर के प्रमोशन के दौरान शर्म से लाल हुए सनी देओल
    Next Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रॉनिक कार को दिखाई हरी झंडी
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार

      May 13, 2025

      सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह

      May 13, 2025

      छेड़ने वालों को मांद में घुसकर मारता है नया भारत: योगी आदित्यनाथ

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version