Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजस्थान में विलायती बबूल की समस्या से मिलेगी निजातः कटारिया
    Breaking News

    राजस्थान में विलायती बबूल की समस्या से मिलेगी निजातः कटारिया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचन्द कटारिया ने कहा है कि राजस्थान मिलेट्स के उत्पादन में देश में अग्रणी है। आने वाले समय में मोटे अनाज की मांग बढ़ने से प्रदेश के किसानों की आमदनी बढेगी। उन्होंने कहा कि विभाग विलायती बबूल की समस्या से निजात दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावित जमीन पर फलदार पौधे लगाएगा।

    कटारिया मंगलवार देर शाम को विधानसभा में कृषि विभाग तथा पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने कृषि विभाग की 37 अरब 48 करोड़ 99 लाख 36 हजार रुपये तथा पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की 14 अरब 55 करोड़ 48 लाख 27 हजार रुपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी।

    कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने कृषकों एवं पशुपालकों के कल्याण के लिए वृहद् स्तर पर योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए तारबंदी योजना को प्रभावी रुप से लागू किया गया है। योजना के अंतर्गत 15 हजार किसानों को अनुदान देकर 45 लाख मीटर की तारबंदी किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा पम्प सेट स्थापना में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। अब तक प्रदेश में 97 हजार सोलर पम्प सेट स्थापित किए जा चुके हैं।

    कृषि मंत्री ने कहा कि किसान की तरक्की और खुशहाली के साथ ही पशुपालकों को मजबूती देने के लिए बजट 2023-24 में 12 मिशन रखे गए हैं। इन मिशन्स के तहत कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। कटारिया ने बताया कि पशुपालकों के हित में पशुधन बीमा योजना को राज्य सरकार ने पुन: प्रारम्भ किया है। इसी प्रकार लम्पी रोग में दुधारु गोवंश की मृत्यु पर प्रति गाय 40 हजार रुपये मुआवजा राशि की घोषणा की गई है। पशुपालन मंत्री ने बताया कि उष्ट्र संरक्षण योजना में राज्य के ऊंट पालकों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, जिसके तहत टोडियों के जन्म पर दो किस्तों में कुल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

    कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है और इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। मीणा कृषि विपणन विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों में राज्य सरकार ने स्वतंत्र कृषि उपज मंडियों की संख्या को 144 से बढ़ाकर 165 कर दिया है। कृषि विपणन राज्य मंत्री ने बताया कि राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 के अन्तर्गत 1011 इकाइयों की स्थापना की गई, जिसमें 335 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। वर्ष 2023-24 बजट में इस नीति के अन्तर्गत कृषि उत्पाद प्रसंस्करण के लिए कृषकों के लिए अनुदान राशि 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत एवं गैर कृषकों को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत (अधिकतम 1.50 करोड़ रुपये) तक करने की घोषणा की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Next Article दीपक प्रकाश ने पिछले तीन वर्षों में झारखंड में खनिजों के अवैध उत्खनन का मामला उठाया
    azad sipahi

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version