Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: स्वीटी बूरा बनीं विश्व चैंपियन
    Breaking News

    विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: स्वीटी बूरा बनीं विश्व चैंपियन

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फाइनल में चीनी मुक्केबाज को 4-3 से हराया
    नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार का दिन भारत के लिए काफी खास रहा। एक ही दिन में देश के लिए दो मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। पहले जहां नीतू घनघस ने 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा भारवर्ग में चीनी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा और वांग लीना के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसके बावजूद शुरू से ही स्वीटी ने चीनी मुक्केबाज पर दबाव बनाए रखा। ऐसे में शुरुआती दो राउंड में स्वीटी ने 3-2 की बढ़त बना ली थी। जब तीसरा राउंड सम्पन्न हुआ तो मैच का फैसला रिव्यू के लिए गया। आखिर में नतीजा स्वीटी के पक्ष में आया और स्वीटी ने 81 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में चीन की वॉन्ग ली को 4-3 से पटखनी दी। इस तरह भारत को आज के दिन प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिला।

    उल्लेखीय है कि हरियाणा की मुक्केबाज स्वीटी बूरा (81 किग्रा वर्ग) को शुरुआती दौर में बाई प्राप्त हुआ था जिसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में बेलारूसी विक्टोरिया केबीकावा पर जीत हासिल की थी। फिर सेमीफाइनल राउंड में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की थी। और आज चीनी वांग लीना को हराकर विश्व चैम्पियन बन गई हैं।

    स्वीटी विश्व चैंपियन बनने वाली सातवीं भारतीय
    इस जीत के साथ स्वीटी बूरा वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली सातवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं। इससे पहले कुछ ही घंटे पूर्व नीतू घनघस चैंपियन (2023) बनीं थीं। जबकि छह बार की चैंपियन मैरी कॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी (2006), लेखा केसी (2006) और निखत जरीन (2022) ने यह कारनामा कर चुकीं हैं। आज के नीतू और स्वीटी के मेडल को मिलाकर वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैपिंयनशिप में भारत के पास अब कुल 12 गोल्ड मेडल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसएसएफ शूटिंग विश्व कपः मनु भाकर ने भारत को दिलाया कांस्य
    Next Article साहित्य समाज को दिशा देने वाली होनी चाहिए :राज्यपाल डाॅ. राजेंद्र विश्वनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025

      लिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध

      December 25, 2025

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version