Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अनुराग ठाकुर ने पीबी-एसएचएबीडी, डीडी न्यूज और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट्स का किया शुभारंभ
    देश

    अनुराग ठाकुर ने पीबी-एसएचएबीडी, डीडी न्यूज और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट्स का किया शुभारंभ

    adminBy adminMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसार भारती की – प्रसारण और प्रसार के लिए ऑडियो विजुअल (पीबी-एसएचएबीडी) की शुरुआत की। इस मौके पर डीडी न्यूज और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइटों के नए संस्करणों के साथ अपडेटेड न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया।

    इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। पिछले कुछ वर्षों में प्रसार भारती ने हर क्षेत्रीय भाषा में देश के हर कोने से समाचार एकत्र करने के साथ-साथ समाचार वितरण का एक विस्तृत नेटवर्क विकसित किया है। अब इस सटीक और सार्थक सामग्री को भारत के बाकी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उद्योग के साथ साझा करने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाचार संगठनों को स्वच्छ फ़ीड प्रदान की जाएगी और दूरदर्शन का लोगो नहीं लगाया जाएगा। यह फीड देश के सभी कोनों से विभिन्न भाषाओं में सामग्री एकत्रित करेगी। इससे समाचार उद्योग में क्रांति आ जाएगी और उन छोटे समाचार संगठनों को बड़े पैमाने पर समर्थन मिलेगा, जिनके पास सामग्री एकत्र करने के लिए व्यापक नेटवर्क का लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि पीबी-एसएचएबीडी ऐसे सभी संगठनों के लिए समाचार सामग्री का एकल बिंदु स्रोत होगा।

    उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो व्यापक मोबाइल कनेक्टिविटी के युग में भी बेहद प्रासंगिक बना हुआ है और सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में सटीक जानकारी का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रसारण भारती ने देश के कोने कोने तक सूचनाएं पहुंचा कर राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ और सरल, गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं पहुंचाने का काम किया है। सटीक सूचनाओं के इतने बड़े कंटेंट को हम केवल दूरदर्शन तक सीमित नहीं रखना चाहते बल्कि पूरे देश में इसे प्रसारित करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से समाचार सेवा के माध्यम से कई भाषाओं में हजारों समाचार पत्रों को सटीक खबरे दी जाएंगी। छोटे समाचार पत्र, चैनल के लिए समाचार सेवा 365 दिनों के लिए निशुल्क है। बहुत बड़ी पहल है।

    उन्होंने कहा कि अपडेटेड न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप में कई नई सुविधाएं होंगी जैसे व्यक्तिगत समाचार फ़ीड, ब्रेकिंग न्यूज के लिए पुश नोटिफिकेशन, मल्टीमीडिया सामग्री एकीकरण, ऑफ़लाइन पढ़ने की क्षमता, वास्तविक समय कवरेज के लिए लाइव स्ट्रीमिंग, आसान सोशल मीडिया साझाकरण, स्थान-आधारित समाचार वितरण, लेखों को सहेजने के लिए बुकमार्क शामिल है।

    इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने एसएचएबीडी और नई वेबसाइट, ऐप लॉन्च के लिए पूरी प्रसार भारती टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश भर में सार्थक समाचार सामग्री के प्रसार में फायदेमंद होगा। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि प्रसार भारती मीडिया संगठनों तक पहुंच बनाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने लॉन्च किया पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल, बोले- वंचितों तक लाभ पहुंचता देखकर मैं भावुक हो जाता हूं
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, फिर से राष्ट्रपति बना तो कैपिटल हिल दंगों के ‘बंधकों’ को करूंगा आजाद
    admin

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version