रांची । सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे निवासी अरविंद कुमार महतो को स्थानीय पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा। इसके बाद थाने ले जाकर निर्ममता से उनकी पिटाई की। इससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। ईलाज के लिए वे रिम्स, रांची में एडमिट हुए। जानकारी मिलने पर गुरुवार को रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल भी रिम्स जाकर अरविंद से मिले। उनके बेहतर इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया। मौके पर से ही सांसद ने एसएसपी, रांची से बात की। स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी निर्ममता करनेवाले पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई करें। उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कर उन्हें नौकरी से हटाया जाये। यह रांची पुलिस का अमानवीय चेहरा है, जिससे आम जनता में पुलिस की छवि और खराब हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version