रांची। रांची महानगर भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ के रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने पांचवीं राष्ट्रीय युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की स्वयंसेवक आयशा फातिमा को सोमवार को सम्मानित किया। फातिमा रांची के विमेंस कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र सेमेस्टर छह की छात्रा है।

मौके पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आयशा फातिमा ने झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। फातिमा जैसे कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की वजह से झारखंड काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने इनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि फातिमा ने पांचवीं राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम में झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया। उन्होंने विकसित भारत पर अपनी बात रखा था। इस अवसर पर फतीमा को लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version