Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार में डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास : पीएम मोदी
    देश

    बिहार में डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास : पीएम मोदी

    adminBy adminMarch 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

    बेतिया बिहार। राज्य के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। बिहार में आए दिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। आज भी 12 हजार 800 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

    पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आने में विलंब हुआ। इसलिए आप सभी से क्षमा मांगता हूं। उन्होंने जंगलराज और परिवारवाद की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। वो तो एनडीए की सरकार है जो बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे ले जा रही है। जब तक बिहार में लालटेन का राज था तब तक एक ही परिवार की गरीबी मिटी और सबसे ज्यादा उन्हें ही लाभ मिला।

    पीएम मोदी ने कहा कि आईएनडीआईए के लोगों को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए क्या? आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर रहते तो ये उनसे भी वही सवाल पूछते जो आज मोदी से पूछ रहे हैं। हर भारतवासी मेरा परिवार है। आज हर भारतवासी यह कह रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। मैं अपने परिवार की गरीबी खत्म करना चाहता हूं। इसलिए मोदी गरीब परिवारों को राशन और हेल्थ बीमा दे रहा है। पक्के घर, शौचालय, नल जल सहित कई सुविधाएं लोगों को दी जा रही हैं।

    इन योजनाओं की मिली सौगात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेतिया की धरती से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार दिया। बेतिया से गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139 डब्ल्यू का गंगा नदी पर पटना में दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में 180 मीटर अपस्ट्रीम 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल ब्रिज का शिलान्यास किया। एनएच-130 डब्यू का 4 लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास और एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजना का भी शिलान्यास उन्होंने किया।

    इसके अलावा नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड और बेतिया रेल फ्लाईओवर का बेतिया-लौरिया भाग का उद्घाटन किया। एनएच-104 का 2 लेन पैल्ड शोल्ड के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलजीपी पाइप लाइन का उद्घाटन किया गया। बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेलखंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी एलपीजी प्लांट, मोतिहारी में इंडियन ऑयल पाइप लाइन टर्मिनल पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। नरकटियागंज- गौनाहा रेल सेवा और रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा का शुभारंभ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया।

    इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार सुमन, संजय जायसवाल, रमा देवी, राधा मोहन और सतीश चंद्र दूबे मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले दो मार्च को वे औरंगाबाद और बेगूसराय आए थे। औरंगाबाद में 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद बेगूसराय में बिहार सहित पूरे देश के लिए 01 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया था।

    Bihar bihar news Patna patna news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेक बाउंस केस,  अभिनेत्री अमीषा पटेल 2 करोड़ 75 लाख देने के लिए तैयार
    Next Article मेडिका हॉस्पिटल ने कार्डियोलॉजी की जटिल प्रक्रिया टेवार में पायी सफलता
    admin

      Related Posts

      नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी

      April 18, 2026

      तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

      April 18, 2026

      तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी
      • तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
      • तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज
      • झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, एटीएस एसपी बने राजकुमार मेहता
      • महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version