Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा तमिलनाडु में बाजी पलटने वाली है : नरेन्द्र मोदी
    देश

    भाजपा तमिलनाडु में बाजी पलटने वाली है : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमाम राजनीतिक विश्लेषकों के हवाले से दावा किया कि भाजपा तमिलनाडु में बाजी पलटने वाली है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ गुस्सा चुनाव के दौरान निकलेगा।

    प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नमो ऐप के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नौ पार्टियां एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। ये ‘नौ रत्न’ एक साथ आए हैं और इनमें बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए के सभी सदस्य हर बूथ पर मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि भाजपा आज महिला नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम कर रही है। हमारी प्रतिबद्धता भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की है और महिलाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके और उसके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, नशा और परिवारवाद को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनके सत्ता में आने के बाद से राज्य में शासन की हालत खराब है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे सभी मुद्दों को बूथ के हर परिवार तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया।

    उन्होंने कहा कि डीएमके जैसे राजनीतिक दल मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से डरते हैं और इसलिए वे इन योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचने देते हैं। इसके अलावा वे मोदी सरकार की सभी योजनाओं पर अपनी योजनाओं के स्टीकर भी चिपकाते हैं, इसलिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि वे जनता को योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक करें। इससे तमिलनाडु के लोगों में विश्वास पैदा होगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से जुड़ा कार्यक्रम उन्हें आनंद से भर देता है। उन्होंने स्वयं एक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तमिलनाडु टीम के सभी सदस्य लंबे समय से शानदार काम कर रहे हैं। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का ये प्रोग्राम एक-दूसरे से कनेक्ट करने का और एक-दूसरे से सीखने का कार्यक्रम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूसुफ पठान को चुनाव आयोग का निर्देश, टीम इंडिया की फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकते
    Next Article गोड्डा में इस बार विकास बनाम जातीय सियासत का होगा मुकाबला
    admin

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश

      May 16, 2025

      व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version