Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य बनीं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा
    राजनीति

    राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य बनीं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा

    adminBy adminMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के एनसीएसटी सेक्शन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है। वर्तमान में डॉ. आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं।

    झारखंड में सशक्त आदिवासी महिला के रूप में उभरी डॉ. आशा लकड़ा के कार्यक्षेत्र और आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को लेकर केंद्रीय भाजपा कमेटी ने उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। वर्ष 2022 में उन्हें देश के कई राज्यों में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल और गोवा में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सूझबूझ एवं राजनीतिक परिपक्वता से भाजपा को बढ़त दिलाई। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

    आशा लकड़ा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। सच्ची लगन, मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम का ही प्रतिफल है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। इसके बाद नई-नई जिम्मेदारियां मिली, जिसे अपना कर्तव्य मानकर आगे बढ़ी। अब इस नई जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास करूंगी। यह जानकारी लकड़ा के निजी सहायक विवेक ने दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू के गढ़वा में कनहर नदी पर पुल का शिलान्यास
    Next Article रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
    admin

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version