Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका में स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सदन में गरमाया
    झारखंड

    दुमका में स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सदन में गरमाया

    adminBy adminMarch 2, 2024Updated:March 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें और अंतिम दिन शनिवार को दुमका में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म और प्रधानमंत्री के बयान पर चर्चा करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। 12.04 में दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के विधायक दुमका में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर हंगामा करते हुए वेल में आ गये।

    इस बीच भाजपा विधायक अमित मंडल ने हंसडीहा में विदेशी महिला के साथ घटी दुष्कर्म की घटना को उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की लीपापोती में लोकल थाना और एसपी लगे हैं। संसदीय कार्य मंत्री एसपी की बर्खास्तगी और मामले की जांच कराने की पहल करें। आठ लोगों ने इस मामले को अंजाम दिया है।

    उल्लेखनीय है कि दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    सुदिव्य सोनू ने प्रधानमंत्री के बयान पर सदन में विशेष चर्चा कराने की मांग की। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में नारेबाजी करने लगे। इससे पहले स्पीकर के आसन ग्रहण करने के साथ ही विधायक प्रदीप यादव ने प्रधानमंत्री के धनबाद कार्यक्रम में उनके संबोधन पर सवाल उठाते विशेष चर्चा की मांग की।

    प्रदीप यादव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद आये थे। वहां वे पंचायत स्तर के नेता की तरह झारखंडवासियों को गाली देकर चले गये। इसपर सदन में चर्चा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 53 का दुरुपयोग करते जबरन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद रखा गया है। इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला अन्य विधायकों ने भी इसका समर्थन किया और वेल में आ गये थे। भाजपा के भी विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे थे।

    राजेश कच्छप ने सदन में एचईसी का मुद्दा उठाया

    खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने एचईसी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एचईसी कर्मियों को 20 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। एचईसी की बदहाली के लिए केंद्र और भाजपा सरकार जिम्मेवार है। कच्छप ने कहा कि यदि एचईसी बंद होता है तो खाली जमीन को रैयतों को वापस कर देना चाहिए।

    इसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री डॉ रामेश्वर ने कहा कि इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती है। कंपनी को ही खाली और बिना इस्तेमाल होने वाली जमीन को वापस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने नियम बनाया था कि जो कंपनी जमीन अधिकृत करेगी। यदि वह पांच साल तक इसका इस्तेमाल नहीं करती है तो उसे रैयतों को वापस कर देना होगा। विधायक राजेश कच्छप ने सदन में कहा कि यदि एचईसी बंद होता है तो राज्य सरकार इसे टेकओवर कर ले और खाली पड़े जमीन को रैयतों वापस कर दे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका के सभी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर देना चाहिए: बाबूलाल मरांडी
    Next Article भागलपुर से अयोध्या के लिए 4 मार्च को रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
    admin

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version