Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चतरा लोकसभा क्षेत्र: हमेशा बाहरी नेताओं पर लोगों ने जताया भरोसा
    Jharkhand Top News

    चतरा लोकसभा क्षेत्र: हमेशा बाहरी नेताओं पर लोगों ने जताया भरोसा

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के चतरा जिला का इतिहास काफी पुराना है। यहां मौर्य वंश का साम्राज्य हुआ करता था। वर्तमान में यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। साल 1991 में इसे जिले का दर्जा मिला। इससे पहले यह क्षेत्र हजारीबाग जिले का उपभाग हुआ करता था। इस जिले में 2 उपभाग 12 ब्लाक, 154 पंचायतें और 1,474 राजस्व गांव हैं।

    चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत चतरा, लातेहर जिले का पूरा हिस्सा और पलामू जिले का कुछ हिस्सा आता है। इस सीट के अंदर पांच (पांकी, लातेहर, सिमरिया, मनिका और चतरा) विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चतरा को छोड़कर बाकी सभी सीटें आरक्षित हैं। मौजूदा दौर में सिमरिया और पांकी सीट पर भाजपा का कब्जा है, तो वहीं चतरा पर राजद, मनिका पर कांग्रेस और लातेहर में झामुमो का विधायक है।

    अनुसूचित जाति और जनजाति का दबदबा

    चतरा लोकसभा सीट पर अनुसूचित जाति और जनजाति का दबदबा है। इसके अलावा यहां पिछड़ी जातियां भी हैं। मोटे तौर पर कहा जाए तो इस क्षेत्र में आदिवासी और खोटा समुदाय के लोग ज्यादा हैं। यह पूरा इलाका घने जंगलों से घिरा है, जिनमें बांस, साल, सागौन और जड़ी-बूटियां अत्यधिक मात्रा में पाई जाती हैं। इस इलाके में नक्सलवादी, उग्रवादी संगठन काफी सक्रिय हैं।

    चतरा सीट 1957 में अस्तित्व में आई

    भारत में जब 1952 में पहला चुनाव हुआ तो यह सीट अस्तित्व में नहीं थी। 1957 के लोकसभा चुनाव के दौरान यह सीट अस्तित्व में आई। चतरा लोकसभा सीट झारखंड का ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां से अब तक कोई भी स्थानीय नेता संसद नहीं पहुंच पाया है। यहां के लोगों ने हमेशा ही बाहरी नेता पर अपना भरोसा जताया है।

    इस सीट पर 1957 में पहली बार हुआ चुनाव

    इस सीट पर 1957 में पहली बार आम चुनाव हुआ। 1957 में रामगढ़ की महारानी विजया रानी ने जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की। 1962 और 1967 में उन्होंने निर्दलीय जीत हासिल की। 1971 में कांग्रेस का खाता खुला और शंकर दयाल सिंह को जीत मिली। आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी से सुखदेव प्रसाद वर्मा जीते। 1980 में फिर से कांग्रेस ने वापसी की और रणजीत सिंह विजयी हुए। 1984 में भी कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश्वर प्रसाद योगेश जीते।

    1996 में भाजपा ने जीत दर्ज की

    चतरा लोकसभा सीट पर 1989 और 1991 में जनता दल के उपेंद्र नाथ वर्मा को जीत मिली थी। 1996 में यहां पहली बार भाजपा की टिकट पर धीरेंद्र अग्रवाल ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1999 में भाजपा से ही नागमणि कुशवाहा जीते। 2004 में धीरेंद्र अग्रवाल राजद में शामिल हो गए और जीत दर्ज की। इसके बाद 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इंदर सिंह नामधारी जीते। 2014 और 2019 में इस सीट पर मोदी लहर का असर दिखा और सुनील कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।

    भाजपा के लिए जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती

    अब देखना होगा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाती है या नहीं। हालांकि भाजपा अभी से कवायद में जुट गई है। मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है क्योंकि वह 2014 और 2019 की जीत को आगे भी बरकरार रखना चाहती है। चतरा संसदीय क्षेत्र हमेशा से भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैजिक यहां सिर चढ़कर बोला है। 2014 में भाजपा यहां से 1.78 लाख वोट से जीती थी। संसदीय इतिहास में इतने अधिक वोट से जीत का यह कीर्तिमान स्थापित हुआ था। 2014 के उस कीर्तिमान को 2019 में 3.77 लाख वोट से जीत कर ध्वस्त कर दिया गया।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा : अनुराग ठाकुर
    Next Article स्पाइजसजेट एयरलाइन ने एशलॉन के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद निपटाया
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version