Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने अम्बेडकरनगर में 2,122 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने अम्बेडकरनगर में 2,122 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां 2,122 करोड़ की 4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने दो निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार सुरक्षा समृद्धि और लोक कल्याण का कार्य करती है। आपने पिछले दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है। पहले देश में पहचान का संकट था। दुनिया में सम्मान नहीं था। आतंकवाद, नक्सलवाद की चपेट में था। आज दस वर्षों में सुरक्षा, सम्मान और आजीविका की सुरक्षा हो रही है और अयोध्या में आस्था का सम्मान हो रहा है। अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या 56 लाख गरीबों को मकान मिल पाते, सपा बसपा की सरकारों में ये हो पाता। आज चाचा-भतीजे में जंग लगी हुई है। भर्ती निकलती थी तो वसूली के लिए निकल जाते थे।

    आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन और स्वामित्व अधिकार दे रहे हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। आज अम्बेडकरनगर में 6 हजार करोड़ के निवेश आये, इसका मतलब सीधा 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संवेदनशील सरकार होती है तो आपको बिना भेदभाव लाभ देती है। आज जो विकास कार्य हो रहे हैं वो पहले नहीं हो पाया। आपने जब डबल इंजन की सरकार बनाई तो असर साफ दिख रहा है। सपा, बसपा के सत्ता में रहते राम मंदिर नहीं बना पाता। सपा तो आपके जनपद का नाम भी हटा देना चाहती थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए समाजवादी पार्टी को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है। यही सपा है जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था।

    आज भगवान के भक्तों को आवास मिला, फिर उनको भगवान का दर्शन भी करवाया गया है। आज युवाओं के सशक्तीकरण के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। आज फैमिली आईडी कार्ड की योजना से सबको जोड़ा जा रहा है। जब सरकार में बैठे लोग परिवार के बारे में ही सोचते हैं तब ही गरीबों की योजनाओं में डकैती पड़ती है। आज मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की जनता ही मेरा परिवार है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अम्बेडकरनगर में 2014 के पहले माफिया गरीबों की सम्पत्ति पर कब्जा करते थे। पर्व त्योहार पर उपद्रव करते थे। आज उन्हें पता है कि बहन बेटियों पर हाथ डाला तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार कर रहे हैं। आज गरीबों के हक पर डाका डाला तो उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री के समक्ष जल संसाधन, नगर विकास तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण
    Next Article 18 मार्च को मुरादाबाद पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, लगाएंगे दरबार
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार सख्त, डीजीसीए ने जारी की नई गाइड लाइन

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version