Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम चंपाई सोरेन आज गढ़वा को देंगे पांच योजनाओं की सौगात
    Jharkhand Top News

    सीएम चंपाई सोरेन आज गढ़वा को देंगे पांच योजनाओं की सौगात

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiMarch 3, 2024Updated:March 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल, नया समाहरणालय भवन और फुटबॉल स्टेडियम सज-धज कर तैयार
    गढ़वा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गढ़वा में 93 करोड़ लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें नया समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल और फुटबॉल स्टेडियम शामिल है। समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इन पांच योजनाओं के निर्माण से गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल गयी है।
    नया समाहरणालय भवन :

    गढ़वा के कल्याणपुर में नया समाहरणालय भवन का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से बना है। अत्याधुनिक चार मंजिला इस समाहरणालय भवन में सेंट्रल विंग के अलावा लेफ्ट विंग, राइट विंग और अपर का निर्माण किया गया है। इसमें 15 प्रवेश द्वार, पांच सीढ़ियां, चार लिफ्ट भी लगे हैं। इसमें कांफ्रेंस हॉल, नियंत्रण कक्ष, वेटिंग एरिया की भी व्यवस्था है। लगभग नौ एकड़ भूमि में निर्मित इस समाहरणालय परिसर में आमजनों के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग, पदाधिकारी-कर्मियों के लिए प्रत्येक भवन के बगल में अलग से पार्किंग बनायी गयी है।
    अंतरराज्यीय बस स्टैंड गढ़वा :
    गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सोनपुरवा में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण चार करोड़ से किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। बस स्टैंड में एक प्रवेश और एक निकास द्वार है। इसमें मुख्य भवन सहित सात टिकट काउंटर, एक इंक्वारी कार्यालय बनाया गया है। परिसर में 48 दुकान का भी निर्माण किया गया है। इनमें 10 दुकान मुख्य भवन में स्थित है। महिला और पुरुष के लिए बेहतर शौचालय का निर्माण किया गया है। इसमें एक साथ 20 बसों की पार्किंग की सुविधा है।
    स्टेडियम :
    जिला मुख्यालय स्थित सदर हॉस्पिटल के सामने कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में सात करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इस फुटबॉल स्टेडियम में दो गैलरी भवन, एक पवेलियन भवन दो तल्ला का निर्माण किया गया है। गैलरी एक और गैलरी दो में आठ कमरा (प्लेयर्स रूम), दो महिला प्रसाधन, दो पुरुष प्रसाधन, दो बाथरूम का निर्माण किया गया है। स्टेडियम ग्राउंड की लंबाई 168 मीटर और चौड़ाई 105 मीटर है।
    नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) :

    गढ़वा जिला मख्यालय में चिनियां मोड़ के समीप स्थित गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) का निर्माण सात करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। टाउन हॉल की लंबाई 24.95 मीटर और चौड़ाई 22 मीटर है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित हॉल है। टाउन हॉल परिसर में स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर, पीतांबर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी है। साथ ही सिक्योरिटी रूम, पैनल रूम का भी निर्माण किया गया है। इसमें कार्यक्रम आयोजित करने सहित ठहरने का भी बेहतर प्रबंध है।
    बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क :
    जिला मुख्यालय के कल्याणपुर में नवनिर्मित समाहरणालय भवन के ठीक सामने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क का निर्माण किया गया है। लगभग छह एकड़ एरिया में 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पार्क में हेलीपैड के साथ-साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की सात फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी है।

    कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे 3 मंत्री
    उद्घाटन समारोह में सीएम के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन, पथ निर्माण सह भवन निर्माण विभाग के मंत्री बसंत सोरेन, पेयजल एवं स्वच्छता और मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तानः देश के अगले प्रधानमंत्री का चुनाव आज, शहबाज शरीफ का चुना जाना लगभग तय
    Next Article राजधानी में शराब दुकानदारों की गुंडई
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version