नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की गई। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि लोकसभा सीटों को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) 5 सीटों पर लड़ेगी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी सीटें जीतेगा भी। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सीटों पर लड़ेगी, जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अरैया, दरभंगा, मुजफ्फपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल हैं।

जदयू लोकसभा की 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें वालमीकि नगर, सीतामढ़ी, सिपौल, किशनगंज, कटिहार, माधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, सिवान शामिल है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version