सहरसा। महिषी प्रखंड स्थित मां उग्रतारा के दरबार में सोमवार को लक्ष्मी नाथ गोसाई मिशन द्वारा बाबा लक्ष्मी नाथ गोसाई पंचांग कैलेंडर का वितरण किया गया।
मां तारा के दरबार में बाबा जी के कैलेंडर को पाकर सभी खुश थे।वही कैलेंडर की प्रशंसा करते दिखे।कैलेंडर वितरण में मिशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार झा, राहुल बिल्टू, भारत कुमार, राजेश मंटू, जवाहर ठाकुर,डबल चौधरी, चुन्नू झा, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीकांत झा कैलेंडर वितरण में शामिल रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि मिथिला के महान संत परमहंस लक्ष्मी नाथ गोसाई मिशन द्वारा रचित पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन कर घर-घर वितरण किया जाता है। यहां के विद्वानों द्वारा प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने में ही नव वर्ष पंचांग कैलेंडर का वितरण किया जाता है। इस पंचांग कैलेंडर के अनुसार पर्व त्यौहार सार्वजनिक छुट्टी की जानकारी सहित अन्य कई सहूलियत भी मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि सौभाग्यशाली लोगों को ही यह पंचांग कैलेंडर मिल पाता है।