Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोहरदगा में जिला स्तरीय पुस्तक मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी शुरू
    झारखंड

    लोहरदगा में जिला स्तरीय पुस्तक मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी शुरू

    adminBy adminMarch 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि बेहतर ज्ञान और मस्तिष्क के सही विकास के लिए किताबों का अध्ययन सबसे श्रेष्ठ रास्ता है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की सामग्री हमें उपलब्ध होती है लेकिन वे विश्वसनीय और सही कसौटी पर परखी नहीं होती हैं। किताबों से इतिहास, अर्थशास्त्र, अपने आसपास की चीजों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलता है।

    यह बातें उपायुक्त ने आज समाहरणालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय पुस्तक मेला-सह-विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही। इससे पूर्व उपायुक्त ने मेला का शुभारंभ फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया।

    उपायुक्त ने कहा कि आज पुस्तक मेला के जरिये विद्यालयों के लिए बेहतर पुस्तक का चयन करने का अवसर आप सभी को मिला है। आज मेला में विभिन्न प्रकाशकों के द्वारा पुस्तकों की प्रतियां मेला में उपलब्ध करायी गई हैं। आप सभी इनमें से श्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करें ताकि वे पुस्तकें आपके विद्यालय के पुस्तकालय में भेजी जा सकें। इसका लाभ आपके बाद पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी होगा।

    विज्ञान प्रदर्शन में बायोगैस का मॉडल को प्रथम स्थान

    कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा पुस्तक मेला-सह-विज्ञान प्रदर्शनी के सभी स्टॉलों का अवलोकन किया गया। दिये गये अंक के आधार पर विज्ञान प्रदर्शनी में उच्च विद्यालय बगड़ू जामनुटोली के निशांत उरांव एवं टीम को बायोगैस प्रणाली से मिथेन गैस बनाये जाने के पर ट्रॉफी देकर प्रथम पुरस्कार विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में सभी प्रखण्डों से कक्षा 8-10 के कुल 14 टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार पुस्तक मेला में कुल 11 प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाया गया।

    कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आंबुज्य पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, सपना सिंह, जितेंद्र मित्तल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में तलहा खान की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित
    Next Article मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आईआईटी आइएसएम छात्रों का नुक्कड़ नाटक
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version