रांची में लगातार चौथे दिन भी चोरी और लूट की घटना, 20 हजार नगद भी लेकर हुए फरार
रांची। राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हैं। चार दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी और लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे चुके हैं। वहीं पुलिस एक भी घटना में अपराधियों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। हालांकि हिंदपीढ़ी इलाके में हुई घटना के संबंध में कई अपराधियों को पकड़ा है, लेकिन पुलिस ने खुलासा अभी नहीं किया है। इधर मंगलवार को तीन अपराधियों ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन अपराधियों ने 70 साल के बुजुर्ग को पहले कमरे में बंधक बनाया। फिर उनके घर में रखे 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये। लूट की घटना पंचवटी नगर में महेंद्र प्रसाद के घर में हुई। जब चोर चले गये, तब महेंद्र प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। वे उनके घर पहुंचे, तब दरवाजा खोल उन्हें कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पंडरा ओपी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
महेंद्र प्रसाद शाम को सब्जी खरीद कर घर लौटे थे
महेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त कर्मी हैं। लंबे समय से वह अकेले पंचवटी नगर में रह रहे हंै। उनका बेटा रेलवे में काम करता है। वह चक्रधरपुर में पोस्टेड है। महेंद्र प्रसाद 3.30 बजे अपने घर में ताला लगा कर सब्जी लाने के लिए गये थे। शाम के 4 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह जैसे ही अंदर गये, चोरी कर रहे तीन अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर उन्हें ठेल कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से चोरी की घटना को तीनों अपराधियों ने अंजाम दिया और अलमीरा में रखे सारे गहने और नगदी ले कर फरार हो गये।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

