Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
    Jharkhand Top News

    धनबाद के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

    adminBy adminMarch 2, 2024Updated:March 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर और धुआं फैलने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भागने लगे। डायलिसिस वार्ड में करीब छह मरीज भर्ती थे। काफी जद्दोजहद के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    अस्पताल के थर्ड फ्लोर में भर्ती 400 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने खुद भागकर जान बचायी। इसके अलावा सर्जिकल वार्ड, शिशु, गायनी, मेडिसिन, आईसीयू समेत अन्य वार्ड के मरीजों को भी उनके परिजन और अस्पताल के कर्मचारी ने बचाया। देर रात कई मरीजों को सदर और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बताया जाता है कि आग अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में लगी थी, जो अस्पताल के पहले फ्लोर पर स्थित है। जब आग लगी तब अस्पताल के चिकित्सक, नर्स या स्वास्थ्य कर्मचारी डायलिसिस वार्ड या उसके आसपास नहीं थे। जब डायलिसिस वार्ड से धुआं निकलते देखा तो भागे-भागे पूरा अमला वहां पहुंचा। साथ ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    खबर पाकर धनबाद के एसडीओ, सरायढेला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक 400 से अधिक मरीज और उनके परिजन अस्पताल के बाहर बैठे रहे। देर रात ही डायलिसिस यूनिट के गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अन्य मरीजों को भी सदर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार तो जख्मी
    Next Article कांग्रेस विधायक नीतू की पाला बदलने की खबर बेबुनियाद, किया खंडन
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version