Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन
    राज्य

    वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन

    adminBy adminMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बेटे के पाला बदलने के बाद अब पूर्व सांसद लवली आनंद ने भी राजद का साथ छोड़ दिया है। पटना में पूर्व सांसद लवली आनंद, उनके पुत्र अंशुमन आनंद एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित कुमार वर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में जनता दल (यू) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद रजीव रंजन सिंह ‘ललन’ एवं बिहार सरकार के मंत्री सह वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से लवली आनंद एवं अन्य नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

    मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व सांसद लवली आनंद के आने से पार्टी को पूरे प्रदेश में नई गति और मजबूती मिलेगी। लवली आनंद के परिवार का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूरे बिहार में उनके परिवार का व्यापक राजनीतिक प्रभाव है। जदयू परिवार में लवली आनंद के साथ आए सभी नए साथियों का हम हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

    पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन ने कहा कि पूर्व सांसद लवली आनंद समता काल से ही पार्टी के साथ रही हैं। आज उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं विचारों में आस्था व्यक्त करते हुए जद(यू) परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। ललन सिंह ने कहा कि जनता दल(यू) एक पार्टी नहीं परिवार है। इस परिवार में सभी नए सदस्यों का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।

    पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि भाड़े के घर को छोड़कर पुनः घर में शामिल होना मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। राजद में हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया। हमारे समाज पर कुठाराघात किया गया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि विकास उनका प्रमुख एजेंडा रहा है। वे सभी धर्म एवं समाज को साथ लेकर चलने की बात करते हैं। लवली आनंद ने कहा कि पार्टी हमारी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी उसका हम पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बिहार में राजग गठबंधन में सीटों का बंटवारा करने के क्रम में शिवहर सीट जदयू को सौंप दिया है। इस सीट से भाजपा की रमा देवी सांसद हैं। जदयू इस सीट से लवली आनंद को लड़ाने जा रही है। जदयू ने ऐसा कर राजपूत वोटर्स को साधने की नीति तैयार की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं
    Next Article पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का पहला केस दर्ज हुआ
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version