महानगर महिला कांग्रेस कमेटी का नारी न्याय सम्मान
रांची। रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को बिहार क्लब में नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री रेखा सहाय थीं। इस अवसर पर श्रीमती सहाय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं आज समाज में बराबर के हिस्सेदार हैं। इस दिशा में झारखंड की महागठबंधन सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए झारखंड सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित सावित्रीबाइ फुले किशोरी समृद्धि योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो मात्र एक उदाहरण है। ऐसी कई योजनाएं हैं, जो यहां की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति सजग और दृढ़ संकल्पित है। मौके पर समाजसेवी शीला तिर्की, मंजू तिर्की, राजश्री देवी, छोटी तिर्की, सुमन देवी, रूबी गुप्ता को महिला हित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version