रांची। राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करनेवाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 की चुनावी सभा से ज्यादा होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 की चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिए की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह से ताबड़तोड़ जनसभाएं प्रधानमंत्री की हुईं। एनडीए 14 में से 12 सीट जीत कर रिकॉर्ड बनाने में सफल हो गया था। इस बार भी प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा प्रदेश कार्यालय के बीच प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंथन का दौर जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देने की संभावना है।
झारखंड के चुनावी समर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक गरजते हुए दिखाई पड़ेंगे। भाजपा द्वारा केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। बिहार में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद झारखंड में भी जल्द ही पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करनेवाली है।
इस संबंध में राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का कहना है कि चुनाव प्रचार को लेकर केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं का कार्यक्रम तय हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सभी बड़े चेहरे शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जायेगी। पार्टी ने जो संकल्प लिया है कि झारखंड की सभी 14 सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनाना है, उस संकल्प को हर हाल में पूरा करने का काम भाजपा के कार्यकर्ता और नेता करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



