रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा को छूट और कांग्रेस से लूट की नीति के तहत देश में आयकर विभाग काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के जरिये कराये गये आंतरिक सर्वे में हार की रिपोर्ट आने पर सरकारी एजेंसियां इडी, सीबीआइ और आइटी आदि खुलकर मैदान में आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के जरिये कांग्रेस को 1823 करोड़ का नोटिस भेजा गया है। 135 करोड़ कांग्रेस के खाते से पहले ही आयकर विभाग के जरिये निकाला जा चुका है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खाते की जो जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है उसमें 1297 लोगों ने बिना नाम पते के बिना पूरी जानकारी के 42 करोड़ रुपये भाजपा के खाते में 2017-18 में जमा किये हैं। कांग्रेस के 14 लाख के डिपॉजिट पर आयकर विभाग ने हमारे खाते फ्रीज कर दिये लेकिन भाजपा के 42 करोड़ नजर नहीं आये। भाजपा ने जो नियम का उल्लंघन किया है इसके चलते उन पर 4600 करोड़ की देनदारी बनती है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

