रांची। इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है। इसको लेकर जेएमएम महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये। विनोद पांडेय ने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़ी प्रमुख मांग और सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति आधारित बिल झारखंड विधानसभा से पास कर राज्यपाल के पास भेजा गया था। इसमें कुछ विधेयक को राजभवन ने वापस कर दिया। इसके बाद फिर से विधानसभा से इन विधेयकों को पास करके राज्यपाल के पास भेजा गया है। इन तमाम मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिलना चाहता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



