मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर फोकस
रांची। सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। रांची के दो दर्जन से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभायी। महामंत्री कर्मवीर सिंह ने वोट के महत्व पर चर्चा की। संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सांसद संजय सेठ के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रयासों की भी सराहना की। सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि विकसित भारत के लिए इस देश के हर नागरिक ब्रांड एंबेसडर है। प्रधानमंत्री जब विकसित भारत की बात करते हैं, तो उसमें देश के हर नागरिक की भूमिका समाहित होती है। सांसद ने रांची के विकास के लिए किये गये प्रयासों की चर्चा की। सांसद ने विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी प्रबुद्धजन और नागरिकों का सहयोग मांगा।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, संजीव विजयवर्गीय, जीतेंद्र वर्मा, चंद्रकांत रायपत, छवि विरमानी, जवाहर तनेजा, मुकुल तनेजा, ललित पोद्दार, पुनीत पोद्दार, ललित केडिया, राजीव सहाय, हरविंदर सिंह बेदी मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



