जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 को
रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से जिला के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन वर्तमान में अपनी क्षमता पर 35-40 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोकसभा का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है, इसलिए अभी इसमें कोई सहमति नहीं बनी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद इस पर निर्णय लिया जायेगा। बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सभी दलों का एक मात्र उद्देश्य जल, जंगल, जमीन को बर्बाद करना है। अभी तक जितनी भी सरकारों ने झारखंड पर राज किया, उसने झारखंड की प्राकृतिक संचरना को नष्ट करने का कार्य किया। सरकार और विपक्ष दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड राज्य के सभी जिलों से आये भाजमो नेताओं को समागम होगा।
इनकी रही मौजूदगी
केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, महामंत्री सोमेन दत्ता, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।