पूर्व डीआइजी संजय रंजन समेत कइयों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छी सोच जरूरी है। ऐसे लोगों को एक मंच पर लाने की हमारी कोशिशें लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें सभी के विश्वास पर खरा उतरना है। सुदेश महतो गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान पूर्व डीआइजी संजय रंजन, उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर, डॉ प्रतीक वर्मा समेत कइयों ने सदस्यता ग्रहण की।
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी ने हमेशा से युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों का कद्र किया है। आजसू पार्टी आप सभी को सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने जनता को छला है। सरकार की वादाखिलाफी का जवाब जनता इन्हें देगी।
इनकी रही उपस्थिति
बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, मुकुंद चंद्र मेहता, हसन अंसारी, डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, डॉ सुधीर यादव, मनोज सिंह, जीतेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ यूसी मेहता, सीमा सिंह, एस अली, डॉ अशोक नाग, ब्रजमोहन कुमार, परवाज खान उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



