कोडरमा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी व केंद्र सरकार के षड़यंत्रपूर्ण कार्यशैली के विरोध में झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मरकच्चो अस्पताल से सैकड़ों की संख्या में न्याय पदयात्रा निकला जो ब्लॉक चौक पहुंच नुकड़ सभा में तब्दील हो गया।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साढे 18 वर्षों तक झारखंड में सत्ता पर काबिज रही और भाजपा ने झारखंड में सिर्फ खनिज संपदा को लूटने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में महा गठबंधन की सरकार बनी तब से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पेट दर्द शुरू हो गया और तब से सरकार गिराने के लिए एन केन प्रकरण के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को झूठा केस में फंसा कर जेल में डालने का काम किया। जब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिहा नहीं हो जाते तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी व संचालन मोहम्मद खलील ने किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version