Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह के निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर पत्रकारों ने दी बधाई
    राज्य

    भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह के निर्विरोध एमएलसी चुने जाने पर पत्रकारों ने दी बधाई

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। पत्रकार और भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुरुवार को निर्विरोध एमएलसी चुने गए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सीटों के लिए हुए चुनाव में नाम वापसी के बाद सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचित एमएलसी में भाजपा के डॉ महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल है। धर्मेन्द्र सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद वाराणसी के भाजपा नेताओं के साथ पत्रकारों ने भी उन्हें बधाई दी। गृह जनपद चंदौली से भी बधाई देने का तांता लगा रहा। उनके पत्रकारपुरम गिलट बाजार स्थित आवास और पैतृक गांव में परिजनों को बधाई देने के लिए लोग जुटे रहे।

    चंदौली जिले के सैयदराजा बगही के मूल निवासी धर्मेन्द्र सिंह चार भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा से हुई। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अध्ययन किया। इसके बाद चंदौली से ही पत्रकारिता की शुरुआत की। प्रिंट मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की। इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वर्तमान में धर्मेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी के पद पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वाराणसी पर पुस्तक भी लिखी है। अच्छे वक्ता के रूप में पहचान बनाने वाले धर्मेन्द्र सिंह पर पार्टी संगठन ने भरोसा जताया और उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया। माना जा रहा है कि एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह लोकसभा चुनाव में भूमिहारों के अलावा अगड़ी जाति के वोटों को भाजपा के पाले में लाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के पीवीआर में बस्तर-द नक्सल स्टोरी का प्रीमियर शो
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
    admin

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे

      September 9, 2025

      नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹9000, सहायिकाओं को ₹4500

      September 9, 2025

      जीएसटी दरों में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : जफर इस्लाम

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version