Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»जेपी पटेल ने ‘कमल’ छोड़ कर ‘हाथ’ थामा
    राजनीति

    जेपी पटेल ने ‘कमल’ छोड़ कर ‘हाथ’ थामा

    adminBy adminMarch 20, 2024Updated:March 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा से मांडू के विधायक को नयी दिल्ली में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस की सदस्यता दिलायी

    रांची/नयी दिल्ली। झारखंड के मांडू विधानसभा के विधायक और विधानसभा में भाजपा के सचेतक जय प्रकाश पटेल ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जेपी पटेल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पवन खेड़ा मौजूद थे। जेपी पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल शुरू हो गयी है। संभावना जतायी जा रही है कि जेपी पटेल को कांग्रेस हजारीबाग से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।
    जेपी पटेल गिरिडीह के पूर्व सांसद और मांडू से पांच बार विधायक रहे झामुमो नेता टेकलाल महतो के बेटे हैं। टेकलाल महतो के निधन के बाद मांडू विधानसभा सीट से जेपी विधायक चुने गये। उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। इस चुनाव में उन्होंने तीसरी बार मांडू विधानसभा से जीत हासिल की। वर्तमान में जेपी भाजपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक भी थे। वह टुंडी विधानसभा से झामुमो विधायक मथुरा महतो के दामाद हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह झारखंड की आने वाली राजनीति के लिए आज का प्रकरण बहुत महत्वपूर्ण है और हमारे लिए बहुत बड़ा संकेत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवाज शरीफ के दो बेटों को अदालत ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में बरी किया
    Next Article सत्यानंद भोक्ता ने चतरा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
    admin

      Related Posts

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026

      आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

      January 11, 2026

      झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी

      January 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version