Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव-2024 : टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 2012 से अब तक है राजशाही परिवार का कब्जा
    राज्य

    लोकसभा चुनाव-2024 : टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 2012 से अब तक है राजशाही परिवार का कब्जा

    adminBy adminMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्य निर्माण के बाद के माला राज्यलक्ष्मी पहली महिला सांसद हैं, इस सीट पर 11 बार से जीतता आ रहा है राजशाही परिवार

    देहरादून। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर स्वतंत्रता के बाद अब तक राजशाही परिवार का कब्जा है। इस लोस सीट पर राजशाही परिवार 11 बार से जीतता आ रहा है। वर्ष 2012 में टिहरी लोस सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार माला राज्यलक्ष्मी शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निर्वाचित हुईं। इसके बाद से वो लगातार जीत दर्ज करती आ रहीं हैं।

    टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह सांसद हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म नेपाल के काठमांडू (23 अगस्त 1950) में हुआ। उनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। वह राज्य निर्माण के बाद के पहली महिला सांसद बनी हैं। टिहरी संसदीय क्षेत्र में राज परिवार के दबदबे को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर माला राज्यलक्ष्मी शाह पर भरोसा जताया है। भाजपा ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को 2014 और फिर 2019 में उम्मीदवार बनाया और दोनों चुनाव में वह विजयी रहीं। 17 लोकसभा चुनावों में 11 बार राजशाही परिवार का इस सीट पर कब्जा रहा। 1952 में पहली बार राज परिवार की कमलेंदुमति शाह निर्दलीय चुनाव जीती थीं। कांग्रेस से मानवेंद्र शाह 1957, 1962 और 1967 के लोकसभा चुनावों में विजयी रहे। 1991, 1996, 1998,1999, 2004 तक हुए पांच आम चुनावों में मानवेंद्र शाह भाजपा से लगातार चुनाव जीते। इस सीट पर आठ बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी राजशाही परिवार के मानवेंद्र शाह के नाम ही है।

    2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार साकेत बहुगुणा को 1,92,503 वोटों के भारी अंतर से हराया था। इस चुनाव में माला राज्यलक्ष्मी शाह को 4,46,733 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 254230 वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 57.39 फीसदी मतदान हुआ। माला राज्यलक्ष्मी शाह को 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 565533 मिले थे और 3 लाख 586 मतों के अंतर कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह को हराया था। प्रीतम सिंह को 2,64747 मत मिले थे।

    टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट में कुल आबादी 1923454 है, जिसमें से 61.93 फीसदी आबादी ग्रामीण और 38.07 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है। यहां करीब 17.15 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की और 5.80 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति के लोगों की है। अकेले टिहरी जनपद की बात करें तो जनपद टिहरी में कुल मतदाता 5.15 लाख है। इनमें से पुरुष 2.65 लाख,महिला 2.50 लाख, थर्ड जेंडर 03, दिव्यांग 4342 हैं। 18 से 19 वर्ष आयु के 8667 और 20 से 29 वर्ष आयु के 1,07,784 व 80 वर्ष के 12245 मतदाता है।

    1957 में यह संसदीय क्षेत्र पहली बार अस्तित्व में आया-

    1957 में टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र पहली बार अस्तित्व में आया। इस लोकसभा सीट को उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिले के कुछ हिस्सों को शामिल कर बनाया गया है। उत्तरकाशी से पुरोला, गंगोत्री, यमुनोत्री विधानसभा और टिहरी जनपद से घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी,देहरादून जनपद से चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट और मसूरी विधानसभा आते हैं। कुल 14 विधानसभा है।

    धार्मिक और ऐतिहासिकता को लेकर इस सीट का अपना महत्व है। इस लोकसभा क्षेत्र में लाखमंडल, गंगा का उद्गम स्थल गोमुख, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम और विश्व का आठवां सबसे बड़ा टिहरी बांध स्थित हैं। स्वामी रामतीर्थ की तप स्थली और श्रीदेव सुमन की कर्मस्थली टिहरी रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनफे सिंह हत्याकांड : गोवा से दो शूटर गिरफ्तार
    Next Article तीन दिन बाद खत्म हुआ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग समारोह, लौटने लगे मेहमान
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version