Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव : दमदम सीट पर किसमें कितना दम, तृणमूल व भाजपा में सीधी टक्कर
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव : दमदम सीट पर किसमें कितना दम, तृणमूल व भाजपा में सीधी टक्कर

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। यहां ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसके बाद से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। बंगाल में दमदम लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल है। कोलकाता से सटे होने की वजह से इसका लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। इस बार इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद और वयोवृद्ध नेता सौगत राय पर ही भरोसा जताया है। सदन में नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मुखर विरोध के लिए वह जाने जाते हैं। हालांकि नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में घूस लेते उनका वीडियो वायरल हुआ था। एक कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर होने के बावजूद इस तरह से भ्रष्टाचार में वीडियो वायरल होने के बाद उनकी नैतिकता सवालों के घेरे में रही है।

    इस बार उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शीलभद्र दत्त को मैदान में उतारा है। हालांकि वह भी तृणमूल से ही भाजपा में आये थे लेकिन लंबे समय से भाजपा में हैं और इस बार उनकी सीधी टक्कर सौगत राय से होने की संभावना है। यहां से इंडी गठबंधन की ओर से वामदल या कांग्रेस में से कौन उम्मीदवार उतारेगा, फिलहाल इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

    क्या है भौगोलिक स्थिति?

    दमदम पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले का एक शहर और नगर पालिका है। यह कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) द्वारा कवर किए गए क्षेत्र का एक हिस्सा है और कोलकाता मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण इलाका भी है। दमदम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की सात सीटें आती हैं, जिनमें खरदह, दमदम उत्तर, पानीहाटी, कमरहाटी, बारानगर, दम दम और राजारहाट गोपालपुर शामिल हैं।

    क्या है राजनीतिक इतिहास?

    दमदम लोकसभा सीट पर किसी पार्टी विशेष का दबदबा नहीं रहा है। हालांकि भाजपा सहित विरोधी पार्टियां यहां पर केवल पांच चुनाव ही जीत पाई हैं। 1977 में इस सीट पर जब पहली बार चुनाव हुआ तो उस दौरान भारतीय लोक दल के टिकट पर अशोक कृष्ण दत्त सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। 1980 के चुनाव में माकपा के उम्मीदवार निरेन घोष चुने गए थे। 1984 के चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और उसके उम्मीदवार आशुतोष लाहा संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1989, 1991 और 1996 के लोकसभा चुनावों में माकपा के निर्मल कांति चटर्जी चुनाव जीतते रहे। वहीं 1998 और 1999 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तपन सिकदर चुनाव जीते। 2004 के चुनाव में माकपा के अमिताभ नंदी चुनकर संसद पहुंचे। 2009 में तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की और सौगत रॉय सांसद बने थे।

    क्या है 2019 का जनादेश?

    2019 के लोकसभा चुनाव में दमदम सीट से कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर सौगत रॉय पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है जबकि उनके मुकाबले में सीपीएम ने नेपालदेव भट्टाचार्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से शमिक भट्टाचार्य चुनाव लड़ रहे थे, जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर सौरव साहा को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं शिवसेना ने इंद्रनील बनर्जी पर दांव खेला था।

    इस सीट से तृणमूल उम्मीदवार सौगत रॉय ने अपनी जीत बरकरार रखी, उन्हें पांच लाख 12 हजार 062 वोट मिले। वहीं, भाजपा तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही थी। पार्टी उम्मीदवार शमिक भट्टाचार्य को चार लाख 59 हजार 063 वोट मिले थे। जबकि सीपीआई (एम) प्रत्याशी नेपालदेव भट्टाचार्य एक लाख 67 हजार 59 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दमदम लोकसभा सीट पर 76.88 फीसदी वोटिंग हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएन कॉलेज मैदान में हेरोइन बेचते दो युवक गिरफ्तार, 5.65 ग्राम हेरोइन बरामद
    Next Article झारखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़े नेताओं की होगी जनसभा
    admin

      Related Posts

      महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

      April 18, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026

      केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास, दी शुभकामनाएं

      April 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version