Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी सरकार से हिमाचल को सौगातों की भरमार, 3667 नये घरों की मंज़ूरी: अनुराग ठाकुर
    देश

    मोदी सरकार से हिमाचल को सौगातों की भरमार, 3667 नये घरों की मंज़ूरी: अनुराग ठाकुर

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के गुरुवार को हिमाचल प्रवास के दौरान वीरभूमि के पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी मंज़ूरी के रूप में अब भोरंज एवं गगरेट में इसीएचएस पॉलीक्लिनिक व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए 3667 नये घरों की मंज़ूरी की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार प्रकट किया।

    अनुराग ठाकुर ने कहा, “पॉलीक्लिनिक की पूर्व सैनिकों की पुरानी मांग थी। हमने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने इसकी मांग रखी थी, जिसे आज मोदी सरकार ने पूरा किया है। इस निर्णय को पूर्व सैनिकों को बहुत ही लाभ मिलेगा।” अनुराग ठाकुर ने कहा “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। पिछली सरकारों में हमारी सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट और बंदूके तक नहीं नसीब होती थीं। मोदी सरकार ने उन्हें इन सभी के साथ-साथ राफेल जैसे लड़ाकू विमान और अन्य आधुनिक साजो सामान उपलब्ध कराए। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है।”

    5 वीं बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों ने अनुराग ठाकुर का जगह जगह भव्य स्वागत किया । अनुराग ठाकुर ने देहरा विधानसभा और सुजानपुर विधानसभा में नशा मुक्ति अभियान हेतु आयोजित बाइक रैली कर युवाओं को 1000 हेलमेट बांटे। इसके बाद उन्होंने धर्मपुर विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान के तहत 6 जन सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने संधोल, कोथवान, धलारा, झंगी, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, मढ़ी और कमलाह में लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरियोजनाओं का पूरा होना प्रधानमंत्री के विकास मॉडल की पहचान: सीतारमण
    Next Article रांची के पीवीआर में बस्तर-द नक्सल स्टोरी का प्रीमियर शो
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान ने माना- भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान हमलों में भारी नुकसान पहुंचाया

      June 3, 2025

      योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार

      June 3, 2025

      राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version