वैश्य मोर्चा ने लोकसभा प्रभारी-उप प्रभारी की घोषणा की
29 मार्च को भुरकुंडा में वैश्य मतदाता जागरूकता सम्मेलन
रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 10 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और उप प्रभारियों की घोषणा की। ये प्रभारी वैश्य मतदाताओं को संगठित कर चुनाव के प्रति जागरूक करेंगे। यह जानकारी मोर्चा की ओर से रविवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दी गयी।
रांची में हीरानाथ साहू को प्रभारी, अश्विनी कुमार साहू अरगोड़ा-कपिल प्रसाद साहू रांची को उप प्रभारी बनाया गया है। हजारीबाग में बीरेंद्र कुमार को प्रभारी, ढलन साव बड़कागांव, लखन अग्रवाल गोला के उप प्रभारी बनाये गये हैं। गिरिडीह में मोहन साव को प्रभारी, दिनेश्वर मंडल तेनुघाट, राजकुमार मंडल कथारा को उप प्रभारी बनाया गया है। धनबाद में रेखा मंडल को प्रभारी और डॉ माधवचंद्र मंडल को उप प्रभारी बनाया गया है। चतरा में राजीव कुमार को प्रभारी, प्रीति कुमारी साहा और दामोदर साव को उप प्रभारी बनाया गया है। कोडरमा में अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद को प्रभारी, अशोक वर्णवाल और संतोष मंडल को उप प्रभारी बनाया गया है। गोड्डा में प्रमोद चौधरी को प्रभारी, राजकुमार वर्णवाल और विष्णु मंडल को उप प्रभारी बनाया गया है। लोहरदगा में उपेंद्र प्रसाद को प्रभारी, जगदीश साहू और सतीश जयसवाल को उप प्रभारी बनाया गया है। जमशेदपुर में नंदलाल साहू को प्रभारी, मनोज गुप्ता और अजय कुमार को उप प्रभारी बनाया गया है। चाईबासा में सुनील प्रसाद साव को प्रभारी, दिलीप राम और आनंद बिहारी साहू को उप प्रभारी बनाया गया है। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य मोर्चा ने चुनाव के इस महा लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए सच्चे, अच्छे और समाज के प्रति समर्पित लोगों को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वैश्य मोर्चा किसी पार्टी विशेष के लिए नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के काम और मुद्दों का आकलन करके सहयोग और समर्थन का निर्णय लेगा। वैश्य मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 29 मार्च को भुरकुंडा में वैश्य मतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में लोकसभा के प्रभारियों और उप प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस अवसर पर उप प्रधान महासचिव इंदु भूषण गुप्ता, शिवनंदन प्रसाद, राहुल कुमार साहू, अशोक प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहू आदि उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



