Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज-ये मोदी की गारंटी: प्रधानमंत्री
    राज्य

    बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज-ये मोदी की गारंटी: प्रधानमंत्री

    adminBy adminMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी में कहा कि रउवा सब के प्रणाम करइतही। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज-ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार-ये मोदी की गारंटी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां करीब 21.5 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाएं हैं। इनमें रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम भी हैं और इनमें आधुनिक बिहार की मजबूत झलक भी है। उन्होंने यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार का विकास-ये मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि एक वो दौर था, जब बिहार के ही लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलीं, अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिए पर जाने लगी है। परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है।

    पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पर आना कई मायने में मेरे लिए खास है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को मैंने भारत रत्न दिया, जिसकी खुशी हर जगह है। हम काम की शुरुआत और उसे पूरा भी करते हैं। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं, तो स्वाभाविक है, सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी। ज्ञान की धरती बिहार आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। औरंगाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं।

    पीएम नरेन्द्र मोदी करीब 20 महीने बाद बिहार दौरे पर आए हैं। गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक ही हेलिकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।

    इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज वापस से आप (पीएम मोदी) यहां आए हैं तो काफी खुशी की बात है। आप पहले आए थे तो इधर हम गायब हो गए थे, तो फिर हम आपके साथ हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं, हम आपके साथ जीवनभर रहेंगे, अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि 400 सीट आप जीतिएगा यह हमको पूरा भरोसा है। विकास होगा तो इसका श्रेय हम आपको देते रहेंगे। आपको इसका क्रेडिट मिलेगा। आपस में कोई विवाद नहीं करना चाहिए, मिलजुलकर काम करना चाहिए।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयंत सिन्हा ने लिया सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास
    Next Article मुख्यमंत्री को श्री शिव बारात में शामिल होने का मिला न्योता
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version