रांची। एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड से 13 खिलाड़ियों की टीम ने भाग लिया था। जिसमें सीनियर और जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिमनास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल में यहां के खिलाड़ी विजय हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल देकर उनकी जीत का सम्मान किया गया। जम्मू कश्मीर से जीतने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। श्री सेठ ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद रहे। सांसद श्री सेठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किये और सांसद के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इन खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भी अपनी सहभागिता निभाई थी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है। खिलाड़ियों के प्रति उनका लगाव है कि वह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों से अपना जुड़ाव रखते हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और उत्साहवर्धन का प्रतिफल है कि आज हमारे झारखंड के खिलाड़ी भी राज्य के लिए मेडल ला रहे हैं। इतिहास बना रहे हैं। संसद ने कहा कि इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो, आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी भी एरोबिक्स और जिमनास्टिक जैसे क्षेत्र में झारखंड को और बेहतर पदक दिला सकें। झारखंड का नाम दुनिया में रोशन कर सकें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



