Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल: प्रचण्ड की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर से राजनीतिक उथल पुथल करूंगा
    दुनिया

    नेपाल: प्रचण्ड की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर से राजनीतिक उथल पुथल करूंगा

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में पुराने सत्ता गठबन्धन को तोड़कर नए गठबन्धन को बने अभी एक महीने भी नहीं हुए लेकिन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की तरफ से दी गई चेतावनी ने राजनीतिक क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है।

    प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो फिर से राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। प्रचण्ड ने कहा कि यदि मुझे काम नहीं करने दिया गया या मेरे काम करने में अड़ंगा लगाया गया और राजनीतिक सौदेबाजी की गई तो मैं किसी भी समय राजनीतिक उथल पुथल कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता को अच्छे कामों की डिलवरी देना है। इसको हर हाल में पूरा करूंगा। प्रचण्ड ने वर्तमान सत्तारूढ़ गठबन्धन में रहे दलों के नेताओं को लक्षित करते हुए कहा कि यदि उन्हें सहयोग नहीं मिला तो कभी भी राजनीतिक करवट लेने से वो पीछे नहीं हटेंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार ना तो उनकी सरकार को संख्या को लेकर कोई खतरा था और ना ही उनका पद असुरक्षित था। इसके बावजूद उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए रातों रात ही गठबन्धन बदल दिया था। प्रचण्ड ने कहा कि जनता को सरकार के अच्छे प्रयासों की अनुभूति हो सके, इसलिए पुराना गठबन्धन तोड़कर नया गठबन्धन बनाया था। इस बार भी यदि वही रवैया रहा तो वो फिर से उथल पुथल कर सकते हैं।

    सत्तारूढ़ गठबन्धन में परिवर्तन के साथ ही विश्वास मत हासिल करने के समय संसद में प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने रातों रात गठबन्धन करने को राजनीतिक उथल पुथल बताया था। उन्होंने कहा था कि यह तो अभी पहला उथल पुथल था। मैं जब तक जीवित रहूंगा, इस देश की राजनीति में उथल पुथल करता रहूंगा। प्रधानमंत्री प्रचण्ड की इस अभिव्यक्ति के कई मायने निकाले जा रहे हैं। विगत तीन दिनों में विपक्षी नेताओं से दो बार मुलाकात होने और वर्तमान सत्तारूढ़ गठबन्धन में प्रदेश सरकारों को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाने को प्रचण्ड की नाराजगी का नतीजा भी बताया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए
    Next Article देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने से नाराज कांग्रेस नेता का आमरण अनशन जारी
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version